फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से मारा गोला, तो नप जाएंगे

Tue, 26 Nov 2013 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने लगातार तीन बैठकों में गैरहाजिर रहने वाले मुख्य विकास अधिकारियों को हटाने का मन बना लिया है। ऐसे अधिकारियों की रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अरुण सिंघल ने ग्राम्य विकास आयुक्त के रविंद्र नायक व अन्य अफसरों के साथ प्रदेश के मुख्य विकास अधिकारियों की बैठक की।
विज्ञापन


पता चला कि कई मुख्य विकास अधिकारी लगातार मीटिंग में नहीं आ रहे हैं। प्रमुख सचिव ने लगातार तीन बार से गैरहाजिर रहे मुख्य विकास अधिकारियों को हटाने का संकेत दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम्य विकास आयुक्त से ऐसे अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

प्रमुख सचिव ने मनरेगा, इंदिरा आवास, स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में वर्ष 2013-14 का मनरेगा का श्रम बजट बढ़ने की भी जानकारी दी गई।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें