फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निवेश के लिए जापान से UP आएंगे 250 सीईओ, बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन का सेंटर; बढ़ेंगी पर्यटन की गतिविधियां

Wed, 12 Feb 2025 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम व उप राज्यपाल के बीच ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश व यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें जापानी तकनीक का उपयोग होगा। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ आएंगे। आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी मदद मिलेगी। बुधवार को जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को ओसादा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात के दौरान ये जानकारी दी।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कराने पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुनिया भर के हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी व इसके उपयोग में रूचि रखने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे। हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा।

यूपी के बुद्धिस्ट सर्किट में जापान ने दिखाई रुचि

को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन के लिहाज से असीमित संभावनाओं वाला राज्य है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका काफी अहम है। जापान से अधिकांश श्रद्धालु व आमजन यहां बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़ी जगहों सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि आना चाहते हैं।

युवाओं को सिखाएंगे जापानी भाषा, देंगे छात्रवृत्ति

सीएम योगी आदित्यनाथ व को ओसादा के मध्य यूपी के युवाओं के लिए जापान व यामानासी प्रांत में रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही जापानी भाषा के ज्ञान पर तय हुआ कि युवाओं को विभिन्न ट्रेंड्स में कौशल प्रशिक्षण देकर वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए आने वाले छात्रों को यामानासी प्रीफेक्चर छात्रवृत्ति भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें