लखनऊ। चुनाव प्रक्रिया को और बेहतर और आसान बनाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद 1200 मतदाता प्रति बूथ की सीमा तय की गई है जिसके चलते लगभग 22 हजार नए बूथ बनाए जाएंगे। आयोग ने यह पहल मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की है। साथ ही मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन की अनुमति मिलने से मतदाताओं को सहूलियत मिलेगी। हालांकि, मतदान कक्ष के बाहर मोबाइल को रखकर ही मतदान किया जा सकेगा।
चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए आयोग ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर समेत डीएम तक के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। प्रदेश के सभी जिलों से चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के नई दिल्ली दफ्तर भेजा जा रहा है।