फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभ्युदय कोचिंगः आवासीय कोचिंग के लिए आज से भरें फॉर्म

विज्ञापन
अभ्युदय कोचिंगः आवासीय कोचिंग के लिए आज से भरें फॉर्म
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के तहत आवासीय कोचिंग के लिए सोमवार से फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून है। प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई से कराई जाएगी। आवासीय कोचिंग प्रदेश में कुल आठ जबकि शहर में दो केंद्र हैं। इन केंद्रों पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी समाज कल्याण कार्यालय के अलावा किसी भी केंद्र पर आवेदन जमा कर सकते हैं। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों पर निशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन, पुस्तकालय, ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षाएं, टेस्ट सीरीज और साक्षात्कार विशेष सत्र आयोजित की सुविधा अभ्यर्थियों को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें