फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जायंट्स को हराकर रॉयल्स बना क्रिकेट चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सीएएल रॉयल्स ने सीएएल जायंट्स को 195 रन से करारी मात देते हुए अंडर-13 एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। रॉयल्स के 249 रन के जवाब में सीएएल जायंट्स की टीम 10.4 ओवर में 54 रन पर लुढ़क गई। एसएमआर ग्राउंड में खेले गए फाइनल में सीएएल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में छह विकेट खोकर 249 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज हर्षवर्धन पंत ने 98 गेंदों पर 29 चौकों की मदद से 154 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली, जबकि अनंत मिश्रा ने 70 रन ठोके। अविरल ने दो विकेट लिए। जवाब में सीएएल जायंट्स की टीम 10.4 ओवर में 54 रन पर लुढ़क गई। आदर्श कुमार (18) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। आर्य मिश्रा ने 13 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, जबकि वारिस अली और अरिहान सिंह ने दो-दो विकेट झटके। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर विराज पाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जबकि हर्षवर्धन पंत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, वारिस अली गेंदबाज, शशांक विक्रम सिंह क्षेत्ररक्षक और श्रेयांश नारायण विकेटकीपर बने। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व रणजी क्रिकेट अशोक बांबी और यूसुफ अली ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें