फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी तो छाती पीटकर झूठ बोलते हैं'

Sun, 23 Mar 2014 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार पर यहां जमकर हमले बोले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गुजरात को विकास का मॉडल बताने वाले मोदी छाती पीटकर झूठ बोलते हैं। वे आंकड़ों को झुठला रहे हैं। कुपोषण, कृषि सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें गुजरात अन्य प्रदेशों से काफी पिछड़ा है।

वर्ष 2004 व 2009 के चुनावों से भी पहले एनडीए ने ऐसा ही माहौल बनाया था, लेकिन बाद में यूपीए की ही सरकार बनी थी।

वर्ष 2009 में तो लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया गया, लेकिन सरकार यूपीए की ही बनी थी। इस बार भी ऐसा ही माहौल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सिंघवी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित अधिवक्ताओं के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक रवैया अपनाने की जरूरत नहीं है।

एनडीए के छह वर्ष के कार्यकाल की तुलना में यूपीए-एक व यूपीए-दो का कार्यकाल काफी उपलब्धियों भरा रहा है।

जीडीपी की बात हो या बिजली उत्पादन की, सभी में यूपीए का कार्यकाल काफी बेहतर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ये उपलब्धियां जनता के बीच जाकर बतानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं भीड़ के लिहाज से कांग्रेस का अधिवक्ता सम्मेलन फ्लॉप शो साबित हुआ। विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन विपुल माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में बमुश्किल 100 लोग ही जुट सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें