लखनऊ। पारा, वजीरगंज और भूहर लालाबाग में बुधवार रात को एबीसी जलने से उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। एक्सईएन अमित आनंद ने बताया कि पारा के सूरजकुंड खेड़ा मंदिर के पास 400 केवीए ट्रांसफार्मर की एबीसी रात करीब नौ बजे जल गई। सूचना मिलने पर बिजली बंद कर कर्मचारियों ने करीब 10 मीटर जली एबीसी को बदला। रात करीब 11 बजे बिजली चालू कर दी गई। इससे ट्रांसफार्मर को कोई नुकसान नहीं हुआ।
वहीं, वजीरगंज में रात करीब आठ बजे खंभे की एबीसी में ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। एक उपभोक्ता ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। यहां दो घंटे तक बिजली ठप रही।
एसडीओ संदीप वर्मा ने बताया कि भूहर लालाबाग में बुधवार आधी रात करीब तीन बजे एबीसी में आग लगी। इससे करीब 70 उपभोक्ताओं की बिजली ठप हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह नई एबीसी लाइन बनाने के साथ ही 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। दोपहर दो बजे बिजली चालू हो सकी। लालाबाग में करीब 11 घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
बिजली के तार में लगी आग।
बिजली के तार में लगी आग।