फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया आरोपी अब्बास अंसारी न्यायिक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज के जियामऊ में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर स्वयं के अलावा भाई व पिता के नाम फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोपी माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया। एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीष श्रीवास्तव ने अगली सुनवाई के लिए छह जनवरी की तारीख तय की है।
इससे पहले कोर्ट ने चित्रकूट जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई की।
मालूम हो कि अब्बास अंसारी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।
इसमें अब्बास के अलावा मुख्तार अंसारी एवं उमर अंसारी को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने अब्बास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये न्यायिक हिरासत में लिए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लिए जाने के आदेश की सूचना ईमेल के जरिये जेल अधीक्षक चित्रकूट को भेजे जाने के अलावा वारंट की तामीला नजारत के जरिये जेल भेजे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट लेखपाल सुरजन लाल ने 27 अगस्त 2020 को थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें