लखनऊ। इंदिरानगर के ए-ब्लॉक स्थित कन्वेंशन सेंटर के पास बृहस्पतिवार को मिली सात दिन की बच्ची को शुक्रवार को राजकीय बालगृह भेज दिया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह जादौन ने बताया कि बच्ची की सेहत पूरी तरह ठीक है। अभी तक उसे लेने के लिए कोई आगे नहीं आया है। जब तक माता-पिता नहीं मिल जाते, उसे यहीं रखा जाएगा। उसकी पूरी देखरेख की जा रही है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक लावारिस डिब्बे में बच्ची बंद मिलने से सनसनी फैल गई थी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में ले लिया था और मेडिकल जांच कराकर राजकीय बाल गृह में भेज दिया गया।
बंद बक्से में मिली थी यह बच्ची।