फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरती अग्रवाल बनीं तीज क्वीन

Fri, 18 Jul 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्री दादीजी मित्र मंडल की ओर से तीज के रंग गोपियों के संग कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को होट
विज्ञापन
लखनऊ। श्री दादीजी मित्र मंडल की ओर से तीज के रंग गोपियों के संग कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार को होटल में किया गया। इस दौरान सावन के गीतों पर महिलाओं ने खूबसूरत नृत्य किए। आरती अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। शुभमगी अग्रवाल उपविजेता रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अनन्या ने गणेश वंदना के साथ किया। रीता, यशस्वी, शुभी प्रेरणा, साक्षी, वागीशा, आरती और निकिता ने मोरनी मोरनी बागों में बोले...रिमझिम बरसे बदरा जैसे सावन गीतों पर मनमोहक नृत्य किया। रवीना साहू ने सावन पर खुद की लिखी कविता प्रस्तुत की। पूनम मेघदूत, जया गर्ग और सीमा अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें