तकरोही में चालीहा महोत्सव के दूसरे िदन बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करते सिंधी समाज के लोग। स्
लखनऊ। झूलेलाल मंदिर सकरोही इंदिरानगर चालीहा महोत्सव के दूसरे दिन पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कमाना की गई। झूलेलाल मेला समिति की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि महोत्सव 40 दिन तक चलेगा। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शाम सात बजे से ही भजन-कीर्तन शुरू हो गया जो रात आठ बजे संपन्न हुआ। समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हंसराज राजपाल, सतीश लखमानी, इंदर कहलानी, राजू जसवानी, नितेश मनध्यान, संतोष राय संधानी, हेमंत ज्ञानानी, राकेश राजदेव, मनोज लखमानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
तकरोही में चालीहा महोत्सव के दूसरे िदन बृहस्पतिवार को मंदिर में पूजा करते सिंधी समाज के लोग। स्