फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी अपने संगठन में करेगी बड़ा फेरबदल, जल्द होगा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

Mon, 22 Jul 2019 02:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

आगामी जिला पंचायत और 2022 विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी अपने संगठन में बड़ा बदलाव करने जा रही है। प्रदेश में नई कार्यकारिणी का नए सिरे से जल्द गठन किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को राजधानी में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश के पांचों जोन अवध, पूर्वांचल,  रुहेलखंड, पश्चिम और बुंदेलखंड को जल्द भंग कर प्रदेश कार्यकारणी बनाई जाएगी । प्रदेश कार्यकारणी का गठन अगस्त माह तक कर दिया जाएगा । 

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी संगठन का विस्तार करेगी और एक सितंबर से प्रत्येक जिले में 5000 नए सदस्य पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया इस हिसाब से अभियान चलाकर प्रदेश में लगभग 4 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह, वैभव माहेश्वरी, ब्रज कुमारी सिंह, निर्मल मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, पंकज पाठक, ब्रजेश तिवारी, वंशराज दुबे, तुषार श्रीवास्तव, अनुज पाठक, छवि यादव सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें