फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय निंदनीयः संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को वापस खुलवाने व बचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बंद किए गए प्राथमिक स्कूलों में जाकर कार्यक्रम कर रहे हैं।
विज्ञापन

यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने रविवार को हापुड़ के प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में डबल इंजन की नहीं, ढपोरशंखों की सरकार चल रही है, जो सरकारी स्कूल बंद कर बच्चों को अनपढ़ और बाबा साहब के शिक्षित राष्ट्र के सपने को कुचलना चाहती है। मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में 27000 पाठशालाओं को बंद करने का निर्णय निंदनीय है। 5000 स्कूल बंद किए जा चुके हैं। आप सांसद ने कहा कि इस देश के सर्वोच्च सदन में बच्चों के स्कूल बचाने पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर हापुड़ के सरकारी स्कूल पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि कि हम हर जिले में बंद हुए स्कूलों में पहुंच रहे हैं और वहां के बच्चों और उनके अभिभावकों से बात कर रहे हैं। दूसरी ओर पदाधिकारियों के साथ निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लखनऊ की बीकेटी विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय विश्रामपुर में जाकर शंख बजाकर स्कूल बचाओ अभियान चलाया। सरकारी स्कूल गरीबों की आशा हैं, इन्हें बंद करने का कोई नैतिक या लोकतांत्रिक अधिकार इस सरकार को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें