फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ ‘आप’ का प्रदर्शन आज से

Sat, 15 Feb 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी (आप) शनिवार से भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

‘आप’ की प्रवक्ता अरुणा सिंह ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस के कारण ही दिल्ली में केजरीवाल की सरकार को इस्तीफा देना पड़ा है।

सरकार पूरी ईमानदारी से जन लोकपाल बिल लाना चाहती थी। केजरीवाल ने कहा था यदि यह बिल पास न हुआ तो वे इस्तीफा दे देंगे।
उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी से ‘झाड़ू चलाओ बेईमान भगाओ यात्रा’ शुरू होनी है, लेकिन अब इसमें भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। यह यात्रा विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी।

शुक्रवार को आप से टिकट मांगने वाले 115 और प्रत्याशियों ने सप्रू मार्ग स्थित कार्यालय में शुक्रवार को इंटरव्यू दिए। तीनों राउंड के इंटरव्यू मिलाकर अब 80 सीटों के लिए 1535 आवेदक कतार में हैं।
विज्ञापन


पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कानपुर से कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, बीएचयू के प्रोफेसर प्रेम शंकर दुबे, सीतापुर से संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी समाज सेविका शेफाली मिश्रा और संयुक्त राष्ट्र से आए जनाब हुर बाकरी ने संभल के लिए इंटरव्यू दिया।

70 साल के परशुराम ने जालौन लोकसभा सीट के लिए साक्षात्कार दिया।

पार्टी की मीडिया को-ऑर्डिनेशन टीम के प्रभारी राजन प्रकाश ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने एक से आठ फरवरी के बीच टिकट के लिए आवेदन किया है, उनके साक्षात्कार भी जल्द लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें