फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: विवादित बयान देकर कानूनी शिकंजे में फंसे आप विधायक सोमनाथ भारती जेल से रिहा

Tue, 19 Jan 2021 07:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जेल से बाहर आए सोमनाथ भारती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के अस्पतालों के बारे में विवादित टिप्पणी करने के आरोप में जेल में निरुद्घ दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती सात दिन बाद मंगलवार सुबह जेल से रिहा हो गए। इनकी जमानत शुक्रवार को ही मंजूर हो गई थी लेकिन रायबरेली के मुकदमे व दिल्ली में पेशी की वजह से रिहाई में विलंब हुआ।
विज्ञापन


आप नेता सोमनाथ भारती नौ जनवरी को अमेठी जिले में आए थे। इस दौरान जगदीशपुर के रामलीला मैदान में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सोमनाथ भारती द्वारा यूपी के अस्पतालों को लेकर दिए गए विवादित टिप्पणी से आहत होकर अमेठी निवासी शोभनाथ साहू ने जगदीशपुर थाने में सोमनाथ भारती के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस ने 11 जनवरी को पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। शुक्रवार को स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत ने पूर्व मंत्री की सशर्त जमानत मंजूर कर ली थी। जमानत मंजूर होने के बाद भी रायबरेली में दर्ज एक मुकदमे के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी थी। शनिवार को रायबरेली से जमानत मिलने के बाद वे रविवार की रात दिल्ली में दर्ज एक मुकदमे में पेशी पर ले जाए गए थे। सोमवार देर रात वे दिल्ली से वापस अमहट स्थित जिला जेल लाए गए। सात दिन बाद मंगलवार की सुबह वे जेल से रिहा कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें