फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर में वृद्धि के लिए बढ़ रहा भ्रष्टाचार जिम्मेदार: आप नेता संजय सिंह

Thu, 19 Sep 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बिजली दर में की गई बढ़ोतरी के लिए प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चिन्मयानंद प्रकरण समेत अन्य मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकार से नये कोर्ट की स्थापना कर भ्रष्टाचार व बलात्कार जैसे लंबित मामलों की सुनवाई की त्वरित व्यवस्था करने की मांग की है।

राजधानी में बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण बिजली कंपनियां घाटे में हैं, इसकी भरपाई के लिए हर साल आम लोगों व किसानों की बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले पांच वर्षों में बिजली दरों में एक रुपया भी नहीं बढ़ाया गया। संजय सिंह ने कहा कि वह यहां एक ऐसे मामले में गवाही देने आए हैं, जो पिछले 12 साल से लंबित है।

12 वर्ष पूर्व राज्य सूचना आयोग से सूचना की कॉपी निकलवाने के एवज में रिश्वत लेते हुए लिपिक को रंगे हाथों पकड़वाया था। ऐसे तमाम लोग न्याय के लिए वर्षों से मुकदमा लड़ रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

नोटबंदी व जीएसटी से चौपट हो गई अर्थव्यवस्था

आप नेता संजय सिंह प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है, जीडीपी 5 प्रतिशत रह गई है। संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता द्वारा 35 वीडियो दिखाने के बाद भी आरोपी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें