फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पोस्टर में आंचल और निबंध में तनु अव्वल

Mon, 31 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का सोमवार को समापन हो गया। महाविद्यालय स्टाफ और छात्राओं ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली। राष्ट्रीय सेवायोजना इकाई ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। पोस्टर में आंचल सिंह ने प्रथम, तनु ने द्वितीय, प्रतिष्ठा विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में तनु को पहला, शिवानी को दूसरा और प्रीती मौर्या को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

जागरूकता रैली के बाद हुई संगोष्ठी में प्राचार्य प्रो. सुषमा देवी ने सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाने के उद्देश्यों की चर्चा की। उन्होंने सीट बेल्ट, हेलमेट, एयर बैग आदि के महत्व बताए और यह भी कहा कि दुर्घटना के समय हमें मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। ऐसा करके कई जानें बचाई जा सकती हैं। बतौर वक्ता डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराया। यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन शिखा मौर्या ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रीती तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, प्रियंका, गौसिया नायाब, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।
रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल सलोन में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कक्षा नौ की छात्रा श्रेया, अक्शा, मैत्री, बरीरा, नाज, नेहा, वैष्णवी, प्रज्ञा, आर्या ने विभिन्न प्रकार के ट्रैफिक सिग्नल प्रदर्शित किए। कक्षा 10 की छात्रा अंजली, सानिया, सेजल, आरुषि, तन्वी, साक्षी, श्रेया, फराह ने नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यूकेजी से कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों आरुषि, शिवा, अलीना, मनन, आराध्य, शिवाय, कृश्वी, अदृति ने कविता के माध्यम से ट्रैफिक नियम बताए। कक्षा नौ के अली एवं निर्मित ने ट्रैफिक लाइट का मॉडल बनाया। संचालन आकांक्षा मिश्रा ने किया। अनुज सिंह, प्रियंका सिंह, नीलम सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, अपूर्वा सिंह, आशीष चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें