फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलेमा बोले, मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं मुलायम

Sun, 30 Mar 2014 11:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी मदनी लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से मुलायम को टक्कर देंगे।
विज्ञापन


साथ ही वह वाराणसी में मोदी को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल व मुख्तार अंसारी में से किसी एक को समर्थन देंगे। उनका कहना है कि मुलायम उप्र के मोदी हैं।
शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में मौलाना रशादी ने कहा, दो साल में तमाम मुसीबतों से गुजरने के साथ हजारों मुसलमान बेघर हो चुके हैं।

उन्होंने मुजफ्फरनगर मामले पर कहा, मुलायम मोदी से ज्यादा खतरनाक हैं। इसलिए ओलमा काउंसिल यूपी में सपा के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

साथ ही मोदी को हराने के लिए उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार को समर्थन देगी। उन्होंने कहा, वाराणसी में हमने केजरीवाल और मुख्तार में से किसी को समर्थन देने का फैसला किया है।

अब जो उम्मीदवार अधिक ताकतवर होगा उसे ओलमा काउंसिल का पूरा समर्थन होगा।
उन्होंने दावा किया है कि इस बार कम से कम सात- आठ सीटों पर ओलमा कौंसिल का परचम लहराएगा। यूपी में पांच सीटों पर हम कब्जा जमाएंगे।

उन्होंने ऐलान किया कि वे खुद मुलायम के खिलाफ आजमगढ़ से लड़ेंगे। ओलमा काउंसिल लोस चुनाव की 54 सीटों पर ताल ठोकने को तैयार है।

रशादी ने बताया कि यूपी में 23 और पूरे देश में 54 सीटों पर हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा, लखनऊ से हमें राजनाथ सिंह के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी की तलाश है।

अगर लालजी टंडन सामने आए तो ओलमा काउंसिल उनका पूरा समर्थन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें