फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है, अभियान चलाएगी आप : सांसद संजय सिंह

Thu, 29 Oct 2020 02:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट हो रही है। उपभोक्ताओं से 30 प्रतिशत अधिक बिल वसूला जा रहा है। हम इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे।

विज्ञापन


वहीं, महोबा में क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जाति विशेष के होने के कारण त्रिपाठी के परिजनों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि इस मामले में आरोपी महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार की गिरफ्तारी कब होगी? संजय सिंह ने जाति विशेष के लोगों की हो रही हत्याओं का हवाला देते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। कोविड वैक्सीन के नाम पर बिहार चुनाव में वोट मांगने की आलोचना करते हुए कहा कि जिस बीमारी की कोई दवाई नहीं, उसके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें