पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक काला कानून पास किया है। इस काले कानून में असीमित भंडारण की छूट दी गई है। अडानी, अंबानी और पूंजीपति अनाज खरीद कर इसका असीमित भंडारण करेंगे और कमी होने पर मुंह मांगे दाम पर बेचेंगे। इससे महंगाई कालाबाजारी और जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा इसीलिए आम आदमी पार्टी ने इस काले कानून का विरोध किया है।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत का चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। साफ छवि के लोगों को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से कर रही है। विधानसभा स्तर पर कमेटियां बन गई है आने वाले दिनों में ब्लॉक बूथ और वार्ड स्तर पर कमेटी निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।