फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : NCT बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, लाठीचार्ज

Wed, 17 Mar 2021 05:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र द्वारा लाए गए एनसीटी बिल के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई जिस पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


दरअसल, केंद्र सरकार दिल्ली के लिए एक नया एनसीटी बिल लेकर आई है। इस बिल में उपराज्यपाल की शक्तियां मुख्यमंत्री से अधिक हो जाएंगी।




आम आदमी पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार इस बिल द्वारा चुनी हुई सरकार की शक्तियां सीमित कर देगी और दिल्ली को अपने इशारे पर चलाना चाहती है।

इस बिल के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। लखनऊ में 1090 चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें