फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आप सांसद का हमला, कहा-तीसरी लहर से निपटने की तैयारी के बजाए सत्ता संघर्ष में उलझी योगी सरकार

Sat, 05 Jun 2021 12:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर 69 हजार शिक्षकों की भर्ती को अटकाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के आरक्षण में जानबूझकर गड़बड़ी करके भर्ती किये गये शिक्षकों की नियुक्ति को अटकाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक ओर लोग जहां बेरोजगारी से परेशान हैं, वहीं सरकार जिनको नौकरी मिल चुकी है उनकी नियुक्ति आदेश जारी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर आने की आशंका आम जनता भयभीत है और सरकार इससे निपटने की तैयारी करने के बजाय आपसी खींचतान में उलझी है।

संजय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में अब तक 4 लाख लोगों को नौकरी देने के दावे को फर्जी करार देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल में सिर्फ 69 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती कराई है। लेकिन, चयनित शिक्षकों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


सरकार ने जानबूझकर पिछड़ा वर्ग आरक्षण में गड़बड़ी करके इस भर्ती को अटकाने की साजिश रची है। उन्होंने शिक्षकों की भर्ती को एक बड़ा घोटाला बताते हुए सरकार से चयनित शिक्षकों को तत्काल नियुक्त करने और रिक्त पदों पर भर्ती के लिये आवेदन जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक जन संघर्ष पार्टी के कई पदाधिकारी आप में शामिल 

इस मौके पर लोक जन संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम निवास शुक्ल सहित कई पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ने सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उमाशंकर अर्कवंशी, नानक सिंह अर्कवंशी, कृष्ण कुमार यादव, रामस्नेही वर्मा,  शिवपूजन सेन, दुजईलाल गौतम, उपेंद्र कुमार प्रजापति, श्याम कुमार प्रजापति व राजीव कुमार मिश्रा प्रमुख हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें