फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीतिका को चौंकाकर आद्या क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में ​खिलाड़ी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। यूपी की आद्या भटनागर ने आठवीं वरीय गीतिका सारस्वत के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक एकल में सातवीं वरीय यूपी के विराट सिंह ने ध्रुव सिंह को कड़े मुकाबले में 6-4, 4-6, 10-5 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

दूसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार, तीसरी वरीय मेहर सिंह खोसला व चौथी वरीय वंशराज जलोटा ने जीत के साथ अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया। ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका एकल में यूपी के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। उलटफेर भरे मुकाबले में गैर वरीय यूपी की आद्या भटनागर ने आठवीं वरीय यूपी की गीतिका को 6-4, 6-4 से हराते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के बालक एकल में शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई ने यूपी के सात्विक गुप्ता को 6-3, 6-3 से हराया। तीसरी वरीय मेहर सिंह खोसला ने उत्तर प्रदेश के देवांश विज को रोमांचक मैच में 6-4, 6-3 से मात दी, जबकि दूसरी वरीय उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध कुमार ने प्रणव शर्मा को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम आठ में स्थान सुरक्षित किया।

अन्य मैचों में चौथी वरीय यूपी के वंशराज जलोटा ने मोहम्मद आरिज को 6-2, 6-2, पांचवीं वरीय तेलंगाना के अंकित ने उत्तराखंड के अश्विन चौहान को 6-3, 6-2, यूपी के रोहिन राज ने आदित्य वैभव को 6-2, 6-0 और महाराष्ट्र के निपुन चौहान ने उत्तर प्रदेश के रिशांत जायसवाल को 7-5, 6-2 से हराया।

प्रतियोगिता के बालिका एकल प्री क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीय यूपी की ताशी किरण ने पावनी शुक्ला को एकतरफा 6-2, 6-0 से हराया। शीर्ष वरीय यूपी की नीति संतोष दुबे ने यूपी की ही आद्या सिंह को संघर्षपूर्ण मैच में 6-1, 6-4, तीसरी वरीय यूपी की आइरा ने यूपी की संस्कृति गौतम को 6-2, 6-3 और छठीं वरीय यूपी की वनीशा जादौन ने अवनी भाटिया को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी।

अन्य मैचों में सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने आशी किरण को 6-1, 6-0 से, श्रीप्रिया सिंघल ने रमिंदरदीप कौर को 6-2, 6-4 से और दूसरी वरीय मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह ने यूपी की अनन्या सिंह को 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट के मुकाबलों में खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें