राजधानी में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के तहत
बायोमीट्रिक नामांकन कार्य 11 दिसंबर से नगर निगम के सभी जोन में शुरू
कराया जाएगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय यादव ने शनिवार को यह निर्देश
समीक्षा बैठक में दिए हैं।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन को सभी जोन में आधार
कार्ड के लिए बायोमीट्रिक नामांकन कराने के लिए पुख्ता प्रबंध करने को कहा
है।
शासन से एनपीआर की लगातार मांगी जा रही
प्रगति के मद्देनजर शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय
कुमार सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के
द्वितीय चरण कार्य तथा बायोमीट्रिक नामांकन व एनपीआर अद्यतन पर बैठक की गई।
बायोमीट्रिक नामांकन का कार्य नगर पंचायत बक्शी का तालाब, महोना, इंटौजा
में पूरा करने का दावा किया है, जबकि अमेठी, मलिहाबाद में नामांकन कार्य
करवाए जाने की बात बताई गई।
काकोरी, गोसाईंगंज, नगराम में जल्द ही
बायोमीट्रिक नामांकन कैंप लगवाए जाने को कहा गया। बैठक में एसडीएम बीकेटी नितीश कुमार, एसडीएम मोहनलालगंज आरएस यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)