भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकर (यूआईडीएआई) द्वारा संचालित आधार कार्ड बनवाने के लिए शहर में सात नए केंद्रों को चिह्नित किया गया है।
आधार कार्ड बनवाने के कार्य से जुड़ी कार्वी डाटा मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने हजरतगंज, गोमतीनगर, चौक, आलमबाग, इंदिरानगर, जानकीपुरम व अलीगंज इलाकों में नए केंद्रों का संचालन शुरू किया है।
यह जानकारी कार्वी के वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रुप जोनल हेड नितिन सक्सेना ने दी।
आधार नामांकन अथवा संशोधन कार्य के लिए उक्त केंद्रों पर आवेदन अपने पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र एवं जन्म प्रमाणपत्र संबंधी दस्तावेजों की मूल व छाया प्रति के साथ संपर्क कर सकता है।
यहां बन रहे आधार कार्ड
हजरतगंज में आधार कार्ड बनवाने का कार्य 94 एमजी मार्ग अपोजिट गर्वनर हाउस में, गोमती नगर में यह कार्य 2/1 विजय खंड निकट यूनियन बैंक, आलमबाग में केएसएम टावर सीपी-1 सिंदर डैंप निकट बस स्टेशन, अलीगंज में एचआईजी 67 सेक्टर ई में, इंदिरा नगर में एस 252 सहारा शॉपिंग सेंटर फैजाबाद रोड, जानकीपुरम में जी-3/58 एसबीआई कॉलोनी निकट टेढ़ी पुलिया क्रॉसिंग और चौक में 313/9 तेज कृष्ण प्लाजा में सुबह साढ़े नौ से शाम छह बजे तक होगा।
परेशानी हो तो करें संपर्क
हजरतगंज केंद्र-शशांक श्रीवास्तव-8896352883
गोमती नगर- मोनिका मिश्रा- 0522-4104271
आलमबाग- दुर्गेश कुमार तिवारी- 9935516988
अलीगंज- ब्रजेश कुमार वर्मा- 9335803851
इंदिरा नगर- विशाल सक्सेना- 9919842007
जानकीपुरम- ब्रजेश कुमार- 9335424232
चौक- श्रीकांत मिश्रा- 9415118922