फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस उपभोक्ता के लिए जरूरी खबर, आ सकती हैं ये दिक्कतें

Tue, 12 Jul 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गैस ‌ सिलेंडर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी के पौने दो लाख गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा मंडरा रहा है। इन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंकअप न होने के कारण इनकी सब्सिडी रोक दी गई है। 
विज्ञापन


एक जुलाई से बंद हुई सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को 31 जुलाई तक अपना आधार नंबर बैंक खाते से लिंकअप कराना होगा। हालांकि कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने आधार कार्ड की छायाप्रति गैस एजेंसी और बैंक में जमा करायी थी लेकिन एजेंसी संचालकों और बैंक कर्मियों ने इसे आईवीआरएस सिस्टम में लिंकअप नहीं कराया। 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने बीते दिनों एक जुलाई तक आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंकअप न होने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर रोक लगा दी है। हालांकि यह व्यवस्था भी की गयी है कि 31 जुलाई तक जो उपभोक्ता गैस कंज्यूमर नंबर व बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंकअप करा लेगा उसकी होल्ड सब्सिडी 31 जुलाई के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


राजधानी में घरेलू एलपीजी की सप्लाई से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों से जुड़े करीब तीस फीसदी उपभोक्ता सब्सिडी न मिलने की परेशानी झेल रहे हैं।  यूपी एलपीजी वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों पर आधार नंबर को लिंकअप कराने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाने को कहा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सब्सिडी सिलेंडर के लिए देना होगा आधार कार्ड

डेमो ‌पिक
नया घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदकों को भी सब्सिडी सिलेंडर के लिए आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना आधार नंबर लिंकअप के नया गैस कनेक्शन पाने वाले को फ्री सेल श्रेणी में बाजार दर पर सिलेंडर मिलेगा। 

केस एक
रुचि खंड शारदा नगर योजना निवासी मधुलिका के लिंकअप मोबाइल नंबर पर पांच जुलाई को आए मैसेज से परिवारजन हैरान हैं। उसमें लिखा है कि आधार नंबर लिंकअप न होने से एक जुलाई से सब्सिडी रोकी जा रही है। वहीं उपभोक्ता का कहना था कि बीते साल सब्सिडी की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं। 

केस दो
गोमती नगर विराम खंड निवासी शशिकांत खांडेकर सब्सिडी के लिए जनवरी में आधार कार्ड की छायाप्रति बैंक में जमा कराने पहुंचे थे। बैक कर्मियों ने औपचारिकताएं पूरी होने की बात कही थी। लेकिन सात जुलाई को लिंकअप मोबाइल नंबर पर बिना आधार कार्ड लिंकअप सब्सिडी रोकने के मैसेज ने परेशानी बढ़ा दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें