फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह महीने में सिर्फ 35 लोगों के बने आधार

Tue, 04 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नया आधार कार्ड बनाने में सर्वर भारी पड़ रहा है। छह महीने में आधार बनाने के लिए 500 आवेदन अपलोड किए गए हैं, लेकिन इसमें केवल 35 लोगों के आधार कार्ड ही बन सके हैं। आधार के लिए लोगों को चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आधार कार्ड के बिना बच्चों की पढ़ाई, बैंक खाता, राशन कार्ड की केवाईसी, खतौनी में नाम संशोधन जैसे काम रुके हुए हैं। सर्वर की धीमी गति के चलते एक दिन में मात्र 10 से 20 आधार कार्ड के आवेदन अपलोड हो रहे हैं। उप डाकघर मुस्तफाबाद में तीन माह से आधार बनाने का काम बंद होने से बैंक आफ बड़ौदा की शाखा ही लोगों का सहारा है।

यही वजह से कि क्षेत्र के लोग आधार के लिए बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक में 27 अप्रैल तक लोगों को टोकन बांटे गए हैं। बैंक गेट पर टोकन के लिए 28 अप्रैल को आने की सूचना चस्पा की गई है। बैंक के आधार कार्ड ऑपरेटर सुहैल खान ने बताया कि आए दिन सर्वर की धीमी गति आधार कार्ड में रोड़ा बन रही है। इसके चलते नया आधार नहीं बन रहा और संशोधन में भी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें