फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आभास ने साबित की श्रेष्ठता

विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन
लखनऊ। कर्नल एसएन मिश्रा ओबीई मेमोरियल स्कूल में लखनऊ क्लासिकल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का खिताब आभास कुमार श्रीवास्तव ने अपने नाम किया। उन्होंने कुल 6.5 अंक अर्जित कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंतिम चक्र में आभास ने अभिनव कीर्ति के साथ अपनी बाजी ड्रॉ खेली। दूसरे स्थान के लिए अभिनव कीर्ति और पार्थ गुप्ता के बीच 6-6 अंकों पर बराबरी रही। टाई-ब्रेक के आधार पर अभिनव कीर्ति को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। पार्थ गुप्ता को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। पवन बाथम ने 5.5 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। आकाश त्रिपाठी ने भी 5.5 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान हासिल किया।टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों एवं विशेष श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वेटरन वर्ग में के. एम. शुक्ला विजेता बने। महिला वर्ग का खिताब संस्कृति यादव ने अपने नाम किया। अंडर-15 वर्ग में शुभ श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। अंडर-13 वर्ग में कुनाल कुमार विजेता रहे। अक्षत श्रीवास्तव ने अंडर-11 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-9 वर्ग में अव्याना ने खिताब कब्जाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें