फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छत्तीसगढ़ मजदूरी करने गए युवक की हत्या

Wed, 27 Nov 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक अर्जुन तिवारी
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। छत्तीसगढ़ में मजदूरी करने गए गिलौला थाना क्षेत्र के मनिकौरा निवासी एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों की तहरीर पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मनिकौरा निवासी अर्जुन तिवारी (24) कुछ माह पूर्व मजदूरी करने छत्तीसगढ़ गया था। जहां वह दुर्ग जिले में रह कर कैटरिंग का काम करता था। कुछ दिन पूर्व वहीं के निवासी शोभित पासवान व नवीन केडिया से उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसमें दोनों ने अर्जुन की पिटाई भी कर दी थी। अर्जुन ने इसकी सूचना अपने भाई लक्ष्मी को फोन पर दी थी। दो दिन पूर्व अर्जुन की हत्या हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शोभित व नवीन के खिलाफ अपने भाई की हत्या का आरोप लगा कर केस दर्ज कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसे सोमवार देर रात मनिकौरा गांव लाया गया। जहां मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें