रामसनेहीघाट। लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सराही गांव निवासी सुफल बड़ेला नरायनपुर गांव आया था।
देरशाम वह अपने घर जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।