लखनऊ। ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में पानी की टंकी पर रविवार सुबह आठ बजे युवक को लेटा देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से घबराए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
युवक ने पुलिस को बताया कि उसका नाम अभिराम (18) है। वह ओडिशा के अनाथालय में रहता था। वहां से भाग निकला और ट्रेन से लखनऊ पहुंच गया। युवक अपने-माता के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।
इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि युवक मानसिक मंदित है और वह रात में ही टंकी पर चढ़कर सो गया था। टंकी के चौकीदार को सीढ़ियों में ताला लगाने की हिदायत दी गई है।