फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से झगड़कर निकले युवक ने नहर में लगाई छलांग

Mon, 30 Dec 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर से झगड़कर निकले युवक ने नहर में लगाई छलांग
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में रविवार सुबह इंदिरा नहर में बाराबंकी के जैदपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक ने छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाया, पर युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


अभिषेक सिंह बीबीडी कॉलेज के पास एक मोबाइल की दुकान में काम करते हैं। रविवार को वह घर से झगड़कर निकल गए थे। सुबह करीब दस बजे वह नहर पहुंचे और छलांग लगा दी। बीबीडी पुलिस को घटनास्थल से उनका बैग और कपड़े मिले। बैग में मिले कागजातों के जरिये पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े और बैग की पहचान की। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया है। सोमवार को तलाश की जाएगी। अभिषेक अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें