फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दारुलशफा के बाहर युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज में दारुलशफा विधायक निवास के बाहर बृहस्पतिवार देर रात नरही निवासी विभु शुक्ला को गोली मार दी गई। गनीमत रही कि गोली दाएं पैर की जांघ में लगी। गंभीर अवस्था में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। एसीपी विकास जायसवाल के मुताबिक वारदात में शामिल दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि विभु नरही के ही मो. रजा के बेटे शफीक के साथ बृहस्पतिवार देर रात लीला सिनेमा के पास शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों साथियों के साथ दारुलशफा के गेट के बाहर पहुंचे। विभु के भाई अनुराग का कहना है कि कहासुनी के बाद शफीक और उसके साथी वाजिद ने गोली चला दी, जो विभु के पैर में लगी।

देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर भगदड़ मच गई। विभु को उनके साथी सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सिविल से विभु को ट्रॉमा भेज दिया गया। एसीपी ने बताया कि शफीक के साथ उसका साथी अक्षत भी घटना के समय था। शफीक और अक्षत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वाजिद की तलाश जारी है। अब तक की छानबीन में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली चलाने की बात सामने आई है। नरही के एक जिम में आरोपियों की विभु से मुलाकात हुई थी। पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें