फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 12 Aug 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव में रात करीब नौ बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव का ही एक व्यक्ति युवक को घर से बुलाकर बाहर ले गया। वहां मौजूद हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक की पीठ में लगी गोली उसके पेट को चीरतेे हुए निकल गई। घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव ले जाने की कोशिश तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव ले जाने से रोकते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा देते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवरिया गांव निवासी अर्जुन सरोज (21) रात में अपने घर के पास बैठा था। इसी दौरान गांव का एक व्यक्ति उसेे घर से बुलाकर बाहर ले गया। इस बीच वहां पर पहले से मौजूद हमलावरों ने अर्जुन को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी अभिषेक अग्रवाल, सीओ सलोन प्रदीप कुमार और थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। बताया जाता हैै कि नाग पंचमी के दिन मृतक युवक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद पुलिस अफसर गांव में मौजूद हैं। परिजन और भीम आर्मी के कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें