फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईंट से सिर और चेहरा कूंचकर युवक की हत्या

विज्ञापन
संतराम की  फाइल फोटो व शव के साथ प्रदर्शन करते परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के चौरासी गांव निवासी संतराम रावत (40) की सोमवार देर रात ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उनके शव के पास खून लगी ईंट पड़ी थी। आशंका है कि शराब पीने के बाद हुए झगड़े में किसी करीबी ने हत्या की है।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मजदूर संतराम सोमवार रात करीब 8:30 बजे शराब लेने साइकिल पर घर से निकले थे। इसके बाद वह लौटे नहीं। मंगलवार सुबह उनका शव मुल्लाखेड़ा गांव के पास किसान पथ सर्विस लेन के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर संतराम के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर खून लगी ईंट मिली। संतराम का बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन भी पाया गया। पास ही उनकी साइकिल थी। सिर व चेहरे पर ईंट से वारकर हत्या की गई थी।
डीसीपी ने बताया कि संतराम के भाई मस्तराम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है।

संतराम की  फाइल फोटो व शव के साथ प्रदर्शन करते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें