फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिवार को मिले 50 लाख मुआवजा: अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कनकहां गांव निवासी मृतक रमेश कुमार प्रजापति (40) के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। मृतक रमेश ग्राम रोजगार सेवक रमेश कुमार प्रजापति कथित तौर पर लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण परेशान थे और 15 मार्च को रायबरेली में आत्महत्या कर ली थी। अजय राय ने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 18 से 20 महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें