फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रंगदारी न देने पर युवक पर जानलेवा हमला, थाने में जाकर बचाई जान

Mon, 19 Jan 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में 12 जनवरी की रात तीन एसयूवी सवार लोगों ने रंगदारी न देने पर गाड़ी मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से पीड़ित ने थाने में शरण लेकर जान बचाई। गाजीपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीजीआई की वृंदावन योजना निवासी यश सिंह के मुताबिक वह अपनी कार ट्रैवल एजेंसी में चलवाते हैं। सोमवार रात करीब 2:40 बजे वह कार से कुछ काम से जा रहे थे। पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर पर उनकी कार के आगे और पीछे चार लोगों ने तीन एसयूवी लगाकर उन्हें रोक लिया। एसयूवी से उतरे प्रगेश पांडेय, शिखर गुप्ता, सृजन पांडेय और मोहम्मद दानिश ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी कार लेकर भागने लगे। आरोप है कि हमलावर युवकों ने उनका पीछा भी किया। अपनी जान बचाने के लिए वह सीधे गाजीपुर थाने के अंदर चले गए, जहां उनकी जान बच सकी।
आरोप है कि आरोपी पहले भी उनसे रंगदारी मांग चुके थे। न देने पर आरोपियों ने उनकी आशियाना में पिटाई भी की थी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शिकायत की थी, मगर बाद में समझौता हो गया। इसके बाद चारों ने फिर से रंगदारी देने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के मुताबिक पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट लिखी गई है। घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखी जा रही है। साथ ही पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें