राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के मोहनीपुरवा निवासी कृष्णा द्विवेदी (21) ने शनिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। कृष्णा की बहन आरती के अनुसार, उनके पिता पुरोहित हैं और मां सावित्री की कुड़िया घाट पर पूजन सामग्री की दुकान है। आरती के मुताबिक भाई नशे का आदी था और घर वाले इसका विरोध करते थे। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या करने के लिए बाजार से रस्सी खरीदकर लाया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पिता घर पहुंचे तो कृष्णा कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्णा सात बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है।