फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलवे लाइन पर बैठकर शराब पी रहा युवक ट्रेन से कटा

Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर रोड से लगे भिटौली क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पर बैठकर शनिवार दोपहर 2:45 बजे शराब पी रहे जानकीपुरम सेक्टर-एफ निवासी राजा (23) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसने एक दिन पहले ही मौसेरे भाई से मरने का जिक्र किया था। वह नशे का आदी था।
विज्ञापन

सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज अजीज नगर नितिन कुमार ने बताया कि राजा के पिता अजमत अली सऊदी अरब में सिलाई का काम करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजा रेलवे लाइन पर ही बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। राजा के मौसेरे भाई अनस ने बताया कि राजा नशे का आदी था। उसने बीती शुक्रवार की शाम आत्महत्या करने की बात कही थी। वह कुछ नहीं करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें