फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रील बनाने और स्टंट के शौक में गई युवक की जान

Fri, 01 May 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अ​भिनव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बालागंज में बुधवार रात रील बनाने और स्टंट के शौक में 18 वर्षीय अभिनव चौधरी की जान चली गई। अभिनव के फुफेरे भाई पंकज ने मोहल्ले के युवक पर चलती बाइक से अभिनव को धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस ने पिता मनोज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि अभिनव ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी। वह ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में पैकिंग का काम करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद उसके पास दोस्त की कॉल आई और वह बाहर चला गया। रात 11:30 बजे पिता मनोज के पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि अभिनव मरणासन्न हालत में एरा अस्पताल में है। आनन-फानन घरवाले अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अभिनव मृत मिला।

पिता मनोज ने बताया कि जांच में तो पता चला कि बेटे को मोहल्ले में रहने वाला युवक अपने साथ ले गया था। फिर अभिनव, आरोपी पड़ोसी व अज्ञात युवक 11 बजे एक बाइक से बालागंज पहुंचे। बाइक पड़ोसी चला रहा था। तीनों एक ही बाइक से स्टंट कर रहे थे। आरोपी ने इसकी रील भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पिता ने आरोप लगाया कि स्टंट के दौरान पड़ोसी ने बेटे को रंजिश के चलते धक्का दे दिया। घटना के बाद आरोपी अभिनव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पिता ने ठाकुरगंज पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर ओमबीर चौहान ने बताया कि पिता की तहरीर में सड़क हादसे की बात लिखी है, जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

अभिनव के परिवार पिता के अलावा मां सरोज और भाई अंशु हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

15 मार्च 2026 को एसडीओ के बेटे की स्टंट के दौरान गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने गई थी जान।

09 अप्रैल 2026 को मड़ियांव के अजीजनगर में रील बनाते समय फंदे से लटकने से युवक की हो गई थी मौत।

02 मार्च 2026 को कृष्णानगर एलडीए कॉलोनी में बिल्डर के बेटे की बर्थडे पार्टी में रील बनाते समय चली थी गोली। किशोर की हो गई थी मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें