लखनऊ। सरोजनीनगर में हादसे में घायल फर्नीचर कारीगर कानपुर के मकड़ी खेड़ा निवासी पिंटू विश्वकर्मा (24) की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
पिंटू के भाई जितेंद्र ने बताया कि भाई चार दिन पहले काम के लिए लखनऊ आए थे। मंगलवार को सरोजनीनगर पुलिस का जितेंद्र के पास फोन आया कि पिंटू का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल में भर्ती है। पिंटू के एक्सीडेंट की जानकारी मिलने पर परिवार के लोेग अस्पताल पहुंचे। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान पिंटू की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि सोमवार देर रात युवक का एक्सीडेंट बदालीखेड़ा के पास हुआ था। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।