निगोहां थाने मेंं हुई पीसी कमेटी की बैठक।
निगोहां। थाने पर बुधवार को होली व ईद का त्योहार सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सभी से अपील की गई कि सभी लोग त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि त्योहार में किसी भी प्रकार की अराजकता, शराब पीकर हुड़दंग या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान नियमित गश्त बढ़ाई जायेगी और सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।