फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: थाने जा रहे पिटाई से बदहवास युवक की बोलेरो से टक्कर, दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 22 Oct 2025 12:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (त्रिवेदीगंज) बाराबंकी

सार

बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक युवक पिटाई से घायल हो गया। वो बदहवास हालत में थाने जा रहा था कि रास्ते में बोलेरो से टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक आदित्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुछ लोगों की पिटाई से जख्मी हुआ युवक बदहवास हालत में पुलिस से शिकायत करने थाने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बोलेरो की टक्कर से उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। 

विज्ञापन


लोनीकटरा के इलियासपुर निवासी राम सुरेश का आरोप है कि मंगलवार दोपहर उनके पुत्र आदित्य उर्फ शालू (25) को दहिला शराब ठेके के पास क्षेत्र के ही लदई का पुरवा गांव निवासी साकेत, शिवम समेत दो अन्य अज्ञात लोगों ने पिटाई कर जख्मी कर दिया था।

इसके बाद आदित्य शिकायत करने के लिए बाइक से लोनीकटरा थाने जा रहा था। इस दौरान लखनऊ सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर दहिला डेरी के पास बोलेरो की टक्कर से आदित्य सड़क पर गिरा और उसके सिर और शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में पुलिस ने उसे सीएचसी त्रिवेदीगंज भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मारपीट के बाद शालू मानसिक रूप से विचलित था और बदहवासी में थाने की ओर निकल गया था। आदित्य लखनऊ में निजी कंपनी में नौकरी करता था और दीपावली की छुट्टी पर घर आया हुआ था। परिवार में वह इकलौता बेटा था। दो बहनों में एक की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी अभी अविवाहित है। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता रामसुरेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें