फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलीबाग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 30 Mar 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
तेलीबाग। क्षेत्र के पाठकपुरम में रविवार रात घर के छत पर बने कमरे में ऋतिक (21) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। वह निजी स्कूल में वाहन चालक था। उसके पिता जागेश्वर तिवारी एंबुलेंस चालक हैं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक रविवार को ऋतिक की बहन और बहनोई से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इस पर पिता ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता उसे खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो कमरे की खिड़की से उसका शव फंदे से लटका मिला। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें