फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को कार ने रौंदा

Mon, 26 May 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को कार ने रौंदा
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के बिरूहा चौराहे पर रविवार सुबह सड़क पार कर रहे पीयूष (20) को बाइक की टक्कर लगी। वह उछलकर गिरे और तेज रफ्तार कार ने उनको रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बखारी गांव निवासी पीयूष के चाचा पवन के अनुसार भतीजा लुलु मॉल स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था। रविवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। बिरूहा चौराहे पर सवारी वाहन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। लोगों ने खबर पीयूष के परिजनों को दी। परिवार में पिता किसान रामशंकर, मां गीता, एक भाई व बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें