फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में ढक्कन टूटने से नाले में गिरा युवक, घायल

विज्ञापन
नाले में गिरा युवक।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को गोमतीनगर में आयोजित भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव की तिरंगा यात्रा के दौरान एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। हैनीमैन चौराहे के पास करीब आठ फीट गहरे नाले का ढक्कन टूटने से संजीव डे उसमें गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि नाले में पानी भरा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

दो साल पहले बना था नाला
नगर निगम के जोनल अभियंता अतुल मिश्रा के अनुसार, यह नाला दो साल पहले एलडीए ने बनाया था। टूटने वाला हिस्सा ढक्कन था। बताया जा रहा है कि ढक्कन पर तिरंगा यात्रा का स्वागत करने के लिए ज्यादा लोग चढ़ गए थे, जिससे वह टूट गया। घटना के बाद नया ढक्कन लगा दिया गया है और एलडीए को पत्र भेजा गया है।
डेढ़ महीने में तीसरा हादसा
खुले या टूटे नाले के कारण राजधानी में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। करीब डेढ़ महीने पहले ठाकुरगंज में नाले का ढक्कन खुला होने से एक युवक की बहने से मौत हो गई थी। वहीं, करीब 20 दिन पहले रकाबगंज में एक बच्चा खुले नाले में गिर गया था, जिसे लोगों ने बचा लिया। अब गोमतीनगर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान तीसरी घटना सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले में गिरा युवक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें