फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में घुसकर युवक ने युवती पर चाकू से किए कई वार, हालत नाजुक

Wed, 22 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घर में घुसकर युवक ने युवती पर चाकू से किए कई वार, हालत नाजुक
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाने के पास शंकरपुर गांव में मंगलवार सुबह युवक ने घर में घुसकर चाकू से रूबी (22) पर कई वार कर दिए। युवती की गर्दन, दोनों हाथ और ठुड्डी पर गंभीर चोट आई है। उसे केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, वहां पांच घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। रूबी वेंटिलेटर पर हैं और हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बाराबंकी के पूर्व विधायक हरिगोविंद सिंह का शंकरपुर गांव में पुराना मकान है। उन्होंने अपना मकान सीतापुर के जगदीशपुर, संदना निवासी नसरीम को देखभाल के लिए दिया है। मकान में नसरीम बेटी रूबी और इलमा व नसीम के साथ रहती हैं। नसरीम के मुताबिक सुबह वह काम से टेढ़ीपुलिया गई थीं। इसी बीच करीब 10:30 बजे बाइक से युवक उनके घर पहुंचा।
घर पर रूबी और इलमा ही थीं। रूबी किचन में चाय बना रही थी। युवक ने घर में घुसते ही इलमा को बाहर निकाल दिया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद रूबी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। उनकी सांस की नली कट गई। चीख-पुकार सुनकर इलमा ने बाहर से दरवाजा खटखटाया। थोड़ी देर बाद युवक बाहर निकला और बाइक लेकर चला गया।
विज्ञापन


हर तरफ बिखरा था खून, रूबी ने किया था संघर्ष
इलमा भीतर दाखिल हुई तो बहन खून से लथपथ तड़प रही थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस घर के अंदर गई तो हर तरफ खून बिखरा था। सीढि़यों पर भी खून के छींटे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रूबी ने हमलावर से काफी संघर्ष किया था।

निर्माणाधीन नाले के कारण पैदल भागा हमलावर
वारदात के बाद रूबी के घर के बाहर से हमलावर अपनी बाइक से भागा था। हालांकि, वह दूसरे रास्ते से निकला। आगे नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। रास्ते में ही ईंट और अन्य सामान रखा था। बाइक से हमलावर उस रास्ते से नहीं भाग सकता था। पकड़े जाने के डर से वह बाइक छोड़कर पैदल भाग निकला।

बीकेटी निवासी शीलू के नाम पर है बाइक

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी अलीगंज ब्रज नारायण सिंह और इंस्पेक्टर मड़ियांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। छानबीन में पता चला कि हमलावर जिस बाइक से आया था वह बीकेटी के पल्हरी निवासी शीलू यादव के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस बाइक (यूपी 32 एलएम 5749) के चालक पर केस दर्ज कर हमलावर की तलाश कर रही है।
घर पर पहले से आता था युवक, बैग में मिले कपड़े

प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि हमलावर पहले से रूबी से मिलने घर आता था। पूछताछ में रूबी की भतीजी इलमा ने बताया कि युवक पहले भी कई बार बुआ से मिलने आया था। कई बार उसने अपने कपड़े भी धुलने के लिए दिए थे। रूबी ने कपड़े धोकर लौटाए भी थे। पुलिस ने रूबी के घर से हमलावर का बैग और हेलमेट बरामद किया है। बैग में युवक के कपड़े मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक ने रूबी पर जबरन साथ चलने का दबाव बनाया था। इन्कार पर हमला बोल दिया। पुलिस कई पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें