फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहाने के दौरान गोमती में डूबा युवक

Mon, 26 May 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नहाने के दौरान गोमती में डूबा युवक
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में तीन दोस्तों के साथ प्रेरणा स्थल बंधे के पास रविवार सुबह गोमती में नहाते वक्त मानकनगर की श्रम विहार कालोनी निवासी अमित ठाकुर (19) डूब गया। एसडीआरएफ, गोताखोर, दमकल व पुलिस उसकी तलाश में लगी है। फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि अमित साथियों अमन, शिवम व विशाल के साथ दो स्कूटी से सुबह छह बजे क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट के बाद सभी ने नहाने की योजना बनाई थी। चारों को तैरना नहीं था। अमित को डूबता देखकर साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, पर नाकाम रहे। भागकर सड़क पर पहुंचे और लोगों को बुलाया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को अमित की तलाश में लगाया। दोपहर को एसडीआरएफ और दमकलकर्मी भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पानी बहुत गहरा है, इसलिए तलाश में दिक्कत आ रही है।

डूबने की खबर घर पहुंची तो मचा कोहराम
अमित के पिता अनिल ठाकुर ब्रेड बेचते हैं। उन्होंने बताया कि अमित ने इसी साल डीएवी कॉलेज में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था। सुबह करीब पांच बजे सात-आठ लड़के अमित को ले गए थे। सात बजे मोहल्ले की एक महिला ने घटना की सूचना दी। बताया कि बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाता था। परिवार में मां संजना देवी, छोटा भाई कृष्णा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें