फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में युवक की गई जान, चार घायल

Sat, 20 Sep 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर बाइक की टक्कर से दंपती व उनका नवजात बेटा घायल हो गया। दंपती बेटे के साथ बाइक से दवा लेकर लौट रहे थे। वहीं माल इलाके में बृहस्पतिवार शाम सड़क हादसे में घायल धर्मेंद्र रावत (30) की मौत हो गई। बिजनौर इलाके में कार की टक्कर से ई रिक्शा चालक अशोक कुमार पाल घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्नाव के सोहरामऊ अर्जुनामऊ निवासी उदय भान के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से पत्नी पूजा और नवजात बेटे अविराज के साथ दवा लेकर घर लौट रहे थे। बंथरा के रहीमनगर पड़ियाना स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दंपती नवजात को लेकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। नवजात अविराज को गंभीर चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उदय भान ने बाइक सवार आरोपियों की पहचान उन्नाव के सोहरामऊ रामपुर निवासी अभिजीत और जयशंकर रावत के रूप में की है। इंस्पेक्टर बंथरा ने बताया कि उदयभान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा माल स्थित असलम ऑटो केयर एजेंसी के पास बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अहमदपुर निवासी बाइक सवार धर्मेन्द्र रावत (30) की मौत हो गई। उनकी बड़ी बहन रामकली ने बताया कि भाई शहर में एक कंपनी में काम करते थे। शाम को वह बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

वहीं बिजनौर के गोवर्धन खेड़ा निवासी अशोक कुमार पाल के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे ई रिक्शा लेकर बिजनौर से गौरी जा रहे थे। रास्ते में गौतमबुद्ध कॉलेज, सीआरपीएफ गेट नंबर-2 के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। अशोक ने कार नंबर के आधार पर बिजनौर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें