फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ईयरबड लगाकर ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा

Wed, 05 Feb 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ईयरबड लगाकर ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन से कटा
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में सोमवार शाम कान में ईयरबड लगाकर ट्रैक पार कर रहे मड़ियांव के पलटन छावनी निवासी गोलू (30) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मूलरूप से कानपुर के अरमापुर के रहने वाले गोलू कुछ समय से चचेरे भाई लवकुश के घर पर रहकर सरिया-सीमेंट की दुकान पर नौकरी कर रहे थे। लवकुश ने बताया कि सोमवार चार बजे गोलू घर से दुकान जाने की बात कह कर निकले थे। ईयरबड लगाकर वह मोहिबुल्लापुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते मालगाड़ी की चपेट में आ गए। परिचित से खबर पाकर उन्होंने गोलू को ट्राॅमा में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रितु है। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें